ऐसे ही चला जा रहा था अपने अपने बचपन के शहर में, हर नुक्कड़ हर गली को ध्यान से देखता हुआ।
हाथ में थैला और दिल में कुछ अजीब सी अनछुई और अल्हड सी यादें।
हर मन्दिर, हर दरगाह मुडमुड कर देखता हुआ, याद करता जा रहा था, हर वो पल बिताया हुआ।
कहीं से कोई आवाज़ देकर रोक लेता तो अच्छा लगता,
कभी में किस्सी को हाथ दिखाकर बुला लेता तो अच्छा लगता।
यहाँ सब मुझे जानते है, मेरी आवाज़, मेरी हस्ती को पहचानते हैं,
मिलते है तो दिल को छु लेते हुए प्यार से पूछते है की कैसा है और कहा है।
उनसे बतियाते हुए मैं कभी नही थकता, उन अपनों की चिंता करना बिल्कुल नही अखरता, मिलता जाता हु सबसे हंसकर, सोचता हु की कही और कोई मेरी इतना चिंता क्यूँ नही करता।
जिस दफ्तर मैं अपना सारा दिन बिताता हु, वह कोई मुझे नही जानता,
इतने सालो के बाद भी, बिना आई-कार्ड के नही पहचानता।
सुबह लेट पहुंचू ऑफिस तो कोई खैरियत नही पूछता।
पूछते है तो सिर्फ़ ये की लेट क्यों हुआ और कल का काम अब तक क्यों नही हुआ।
रात मैं घर लौटते वक्त रास्ते मैं कोई मन्दिर क्यों नही पड़ता,
मेरे बचपन के शहर की तरह, यहाँ सुबह सुबह कोई नमाज़ क्यों नही पढता।
इस शहर में हर बरस मेला क्यों नही लगता,
और छोटी सी बात पर आपस में कोई क्यों नही झगड़ता।
इस अनजान शहर में अपनेपन के अलावा कोई कमी नही है,
पर मेरे पुराने शहर की लाख कमियों में भी एक अनपढ़ सी खुशी क्यों है।
कल ये नया रंगीन शहर, रोजाना की तरह अपने बेरंग दिन को झेलेगा,
और वहा मेरे बचपन का शहर रंगों से खुल कर खेलेगा।
...... सिद्धार्थ
Thursday, 29 October 2009
मनुष्यता
मनुष्यों के इस जंगल में मनुष्यता कहाँ गई।
सभ्यता के इस आडम्बर में, चंचलता कहाँ गई।
मस्तिक्ष के इस जाल में, कई कई विचित्रता।
हर कहीं विवशता और हर कहीं अशक्तता।
किंतु परन्तु के चक्रव्यूह में, कई कई प्रश्न है।
परस्तिथि की धुरी पर घूमता ये विश्व है।
अंतर्मन के द्वंद में जीतता क्यों कंस है।
कृष्ण की आराधना में लीन फ़िर भी भक्त है।
विश्वास को लिए हुए, निर्भय निडर ये रक्त है।
विज्ञान से अज्ञान हो चंचल मद मस्त है।
.... सिद्धार्थ

नए मित्र
एक अज्ञानी मन में कई शंकाए होती है, कई भ्रांतिया होती है. जो मन एक बार ज्ञान के सागर में गोते लगा लेता है, उसे किसी तरह की गलत अवधारणा नहीं रहती. मेरा अज्ञानी मन ये सोच बैठा था की अपनी भावनाए व्यक्त अंग्रेजी में ही की जा सकती है और ये ब्लॉग जगत सिर्फ अंग्रेजी समझ रखने वालो के लिए ही बना है. इसी सोच के चलते अपने अंग्रेजी ब्लॉग पर ही ध्यान केन्द्रित करते हुए हमने अपने लेखक मन की व्याकुलता को शांत किया. आप मेरी अंग्रेजी रचनाये http://whitehopes.blogspot.कॉम/ पर पढ़ सकते है.
इसे तकनिकी युग का वरदान ही कहेंगे की हिंदी प्रेमियों के लिए भी ब्लॉग्गिंग जगत ने सामान प्रेम भावः दर्शाया है. और इस ब्लॉग को सिर्फ चंद दिन ही हुए है लेकिन हमे कई मित्र मिल चुके है जो हमारी ही तरह हिंदी लेखन को लेकर काफी उत्सुक है.
काफी कुछ सिखने एवं लिखने की कामना लिए आगे बढ़ने की मनोकामना रखता हूँ.
आपका मित्र
सिद्धार्थ

चाय का समय
घर में अकेलापन काटने को दौड़ता है, यही विचार मन में लिए हुए वह बरामदे में ही बैठी रही। कभी तीन उधमी मगर लाडले बच्चो को अपनी ममता से नहलाते हुए नही थकती थी, मगर आज इस उजाड़ घर में एक छाया मात्र बन के रह गई है वो।
आँगन में खड़ी कार को देखा तो बड़े बेटे की जिद याद आ गई की कैसे उसने एक हफ्ते तक घर में कोहराम मचाया था और तभी शांत हुआ था जब अपने पिताजी को कार खरीदने को राज़ी कर लिया था। शाम के ४ बज चुके थे तो आदतन पैर रसोई की तरफ़ उठ गए , चाय बनाने के लिए, लेकिन बीच में ही फफक कर रो पड़ी , ना जाने कौनसी बीती बात आँखों को भिगो गई और वो चाय बिना पीये ही फ़िर से बहार आ गई।
शाम ढलने से पहले ही मुह्हल्ले के बच्चो ने सामने पड़े मैदान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी। कितनी यादें है जो सब भूल चुके है, लेकिन ये नही भूलती। नही भूलती की कैसे दिन भर रसोई में खटने के बाद भी उसके बच्चे भूक भूक चिल्लाते थे और उसकी नाक में दम करे रहते थे। कैसे बड़े को पढ़ाई के लिए जबरदस्ती बिठाना पड़ता था तो छोटा बाहर निकलने के नाम से ही घबराता था और उस चोटी सी चुहिया को बन्ने सवरने से ही फुर्सत नही मिलती थी।
आज बड़ा कलेक्टर बन चुका है और हर महीने इक दफे अपने गाव ज़रूर आता है तो छोटा , जो घर से बाहर ही नही निकलता था, अब सालो साल लौट कर नही आता, इक बार जो विदेश गया फ़िर पलट कर घर की और नही देखा उसने और उस चोटी सी चुलबुली लड़की को घर गृहस्थी सँभालते हुए देख कर वो गर्व से फूली नही समाती।
अपने दुःख को थोडी ही देर में भुला कर, इक संतोष की साँस के साथ वो फ़िर चाय पीने के लिए घर के अन्दर लौट आई।

सब कुछ बदल गया
आज जिंदगी जीने के मायने बदल गए,
कुछ एहसास दिल से निकल गए।
जिन लम्हों को लेकर हसी आ जाती है,
आज वही लम्हे हमे रुसवा कर गए।
कुछ अपने थे हमारे जीने का कारण,
आज वही अपने हमे पराया कर गए।
कभी जिन्होंने बदला था हमारा नजरिया ज़माने के लिए,
आज वोही हमारी दुनिया बदल गए।

माँ
हर आहट पर कान धरे, वो सोई सोई जगती माँ,
जाडे की मुश्किल सुबहो में , चाय पिलाने उठती माँ।
घर की कुंडी, फाटक, खिड़की, हर कोने में दिखती माँ,
हर मुश्किल को धक्का देके राह दिखाती, हंसती माँ।
चोट लगे जब बच्चो को तो मलहम लेप लगाती माँ,
बच्चो की खुशियों में छुप कर, अपनी चोट छुपाती माँ,
ईटें, गारा, पत्थर, चुना को स्वर्ग बनाती देवी माँ,
हर जीवन को अर्थ सिखाती हम सबकी वो प्यारी माँ,
घर के सुख को आगे रख कर, पीछे चलती निश्चल माँ,
धीरे धीरे मुरझाती और धीरे धीरे घिसती माँ।
छोटे छोटे पौधों को वृक्ष बनाती जननी माँ,
उड़ जाते सब पंछी बनकर, हाथ हिलाती, रोती माँ।
अध् सोई, पथराई आँखों से राह तकती बूढी माँ,
कच्चे मैले रस्ते पर, आस टिकाये बैठी माँ।
जाडे की मुश्किल सुबहो में , चाय पिलाने उठती माँ।
घर की कुंडी, फाटक, खिड़की, हर कोने में दिखती माँ,
हर मुश्किल को धक्का देके राह दिखाती, हंसती माँ।
बच्चो के चेहरों को चख कर, अपना पेट है भरती माँ,
उनकी ही चिंता को लेकर रातो में है खटती माँ।चोट लगे जब बच्चो को तो मलहम लेप लगाती माँ,
बच्चो की खुशियों में छुप कर, अपनी चोट छुपाती माँ,
ईटें, गारा, पत्थर, चुना को स्वर्ग बनाती देवी माँ,
हर जीवन को अर्थ सिखाती हम सबकी वो प्यारी माँ,
घर के सुख को आगे रख कर, पीछे चलती निश्चल माँ,
धीरे धीरे मुरझाती और धीरे धीरे घिसती माँ।
छोटे छोटे पौधों को वृक्ष बनाती जननी माँ,
उड़ जाते सब पंछी बनकर, हाथ हिलाती, रोती माँ।
अध् सोई, पथराई आँखों से राह तकती बूढी माँ,
कच्चे मैले रस्ते पर, आस टिकाये बैठी माँ।
गोगोल की रचना ओवेरकोट
मेरे बचपन से ही मुझे लघु कथाएँ पढने का काफ़ी शौक रहा है। हर सामान्य बालक की तरह बचपन में चम्पक, चंदामामा , नंदन, बालहंस, सुमन सौरभ एवं विभिन्न कॉमिक्स पढ़कर ही अपनी गर्मी की छुट्टियाँ व्यतीत किया करता था। अंग्रेजी भाषा की और रुझान और उसके महत्व को समझना मेरी कल्पना से परे हुआ करता था। इसलिए आज सैंकडो अंग्रेजी उपन्यास पड़ने एवं समझने के पश्चात् भी जिस अनुराग की अनुभूति अपनी मातृभाषा के प्रति होती है, वो अंग्रेजी के प्रति नही होती।
आज वर्षो अंग्रेजी भाषा पढने और बोलने के बाद, संभवतः हिन्दी व्याकरण एवं भाषा प्रवाह में कई त्रुटियां सम्मिल्लित हो चुकी है परन्तु अपनी भाषा के प्रति प्रेम में कोई कमी नही हुई है। इस मातृभाषा प्रेम के लिए मेने अंग्रेजी भाषा का तिरस्कार कभी नही किया और कोतुहोल के साथ अंग्रेजी भाषा की सुन्दरता को सराहा है।
अपने इस भाषा प्रेम के चलते मुझे काफ़ी लेखक एवं उनकी प्रसिद्द रचनाओ को अभी तक पढ़ लेना चाहिए था लेकिन ऐसा नही हुआ। कभी मार्गदर्शन तो कभी ध्यान की कमी के चलते, में अपनी रूचि को ज्यादा समय नही दे पाया।
कुछ दिनों पहले एक मित्र के ब्लॉग पर गोगोल की रचना ओवेरकोट के बारे में समीक्षा पढ़ी और इस कहानी को पढने की इच्छा जागृत हुई। इस कहानी को रूसी साहित्य में एक विशेष स्थान प्राप्त है। इस कहानी के नायक "एकाकी अकाकिएविच" को एक कुशल लिपिक परन्तु असफल सामाजिक प्राणी के रूप मेंप्रस्तुत किया है। वह अपने जीवन में सिमित संभावनाओ से समझौता कर चुका था। वह ज्यादा पाने की चाह में नही था और किस्सी भी तरह के बदलाव से बचने की हर सम्भव कोशिश करता था। यहाँ तक की जब सर्दी में उसे नए ओवेरकोट की आवशयकता हुई तो उसने कई बार पुराने कोट की मरम्मत पर जोर दिया लेकिन जब दरजी ने उसकी हर दरख्वास्त को नकार दिया तब मन मार के उसने नए कोट के विषय में सोचना शुरू किया।
लेखक ने बड़ी ही कुशलता से दर्शाया है की नीरस व्यक्ति के जीवन में भी एक ध्येय हो तो वो उसे पाने की कोशिश करता है और सफलता मिलने पर उसे एक परम सुख की प्राप्ति होती है और हम सब के जीवन में भी ऐसे ही कई मौके आते है जब हमारी खुशी की कोई सीमा नही होती, और वो खुशी हमसे छीन ली जाए तो जीवन में एक शुन्य रह जाता है।
कहानी में ओवेरकोट तैयार होने पर जब नायक उसे पहन के अपने कार्यालय में जाता है तो उसे एक विशेष सम्मान की दृष्टी से देखा जाता है। इस प्रकार का सम्मान उसे कभी नही मिला था और समाज ने उसे हमेशा तिरस्कार की दृष्टी से ही देखा था। इस सम्मान की वजह ओवेरकोट को मान के नायक फूला नही समाता और जब उससे उसका ओवेरकोट छीन लिया जाता है और वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा उसका अपमान किया जाता है तो वो इस सदमे को झेल नही पाता और दम तोड़ देता है।
इस प्रथम रचना को पढने के बाद गोगोल एक उदास लेखक प्रतीत होता लेकिन उसकी इस रचना ने मुझमे एक जिज्ञासा उत्पन्न कर दी है उसकी बाकी रचनाये पढने के लिए।

Subscribe to:
Posts (Atom)